फिरोजाबाद शहर

Firozabad News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाईयों ने निकाला मौन जुलूस

फिरोजाबाद। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर नगर में भाजपाइयों द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पालीवाल हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

फिरोजाबाद शहर फिरोजाबाद। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर नगर में भाजपाइयों द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पालीवाल हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सोमवार की देर शाम भाजपाईयों ने सुभाष तिराहे से मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस जैन मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी पार्क होते हुए पालीवाल ऑडिटोरियम पहुंचा। मौन जुलूस में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, आगरा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर के साथ सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

फिरोजाबाद शहर फिरोजाबाद। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर नगर में भाजपाइयों द्वारा मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं पालीवाल हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट पर्यटक व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 1947 में देश ने लाखों लोगों के बलिदान के फलस्वरूप स्वाधीनता प्राप्त की थी, मगर इसी दौरान देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी झेलना पड़ा। भारत से कटकर पाकिस्तान नया देश बना और बाद में पाकिस्तान के इसी पूर्वी हिस्से ने 1971 में बांग्लादेश के तौर पर एक नए देश की शक्ल ली। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था।

ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोग 1947 में धर्म के आधार पर देश का विभाजन इतिहास में एक काला अध्याय है। इससे उत्पन्न हुई नफरत ने लाखों लोगों की जान ली और करोड़ों लोगों को विस्थापित किया। देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी और कई लोग आज भी इस विभीषिका का दंश झेल रहे हैं। आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर उन सभी लोगों को नमन करता हूँ, जिन्होंने विभाजन के कारण अपनी और अपने परिजनों की जान गवाई।

वहीं पाॅलीवाल हाॅल में त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजली दी गई। इसके अतिरिक्त विभाजन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री को संगोष्ठी में भी दिखाया जाएगा। मुख्य तौर पर विभाजन से जुड़ी स्मृतियों व अभिलेखों को प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से संबंधित किताबों को पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों के लिए सुलभ बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, अविनाश सिंह भोले, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, दीपक राजोरिया, हनुमंत सिंह बघेल, सुरेंद्र राठौर, उदय प्रताप सिंह, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत, राजेश चैहान, विजय सिंह, देवेश भारद्वाज, आकाश शर्मा, अंकित तिवारी, श्रीनिवास शर्मा, आनन्द अग्रवाल, दुष्यंत जादौन, महेन्द्र दुबे, निकुंज शुक्ला, सोनी शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

Advertisement BA

Related Articles

Back to top button
होम
न्यूज़
जॉब्स
लिंक्स
वीडियो
इन्फो.